बिजली कंपनी के दस हजार पेंशनरों का प्रमाणीकरण

बिजली कंपनी के दस हजार पेंशनरों का प्रमाणीकरण

इंदौर। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर से जुड़े दस हजार पेंशनरों का वर्षांत में होने वाला जीवित प्रमाणीकरण (वेरिफिकेशन) हो चुका है। मप्रपक्षेविविकं के संयुक्त सचिव श्री संजय मालवीय ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देशनानुसार प्रमाणीकरण के लिए अभियान चलाया गया। इससे 10 हजार पूर्व कर्मचारियों, अधिकारियों (पेंशनरों) का प्रमाणीकरण हो चुका है। शेष के प्रमाणीकरण के लिए सघनता से कार्य किया जा रहा है। पेंशनरों के लिए कंपनी मुख्यालय में प्रमाणीकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही ये अन्य स्थान जैसे साइबर कैफे, पोस्ट आफिस के माध्यम से से भी प्रमाणीकरण करा सकते हैं।