51 % वोट शेयर बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता योजनाबद्ध तरीके से मतदान केंद्रों पर जाये- डॉ. राजेश सोनकर

इंदौर । आज दोपहर भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला इंदौर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक जिला इंदौर ग्रामीण के प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता कंचनसिंह चौहान, राधेश्याम यादव, गोपालसिंह जी चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
*बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री भाटी* ने कहा कि आज देश में एक वातावरण तैयार हो रहा है, सभी राजनैतिक दल एक हो रहे है, उन सभी दलों का एक ही एजेंडा है, कि मोदी को हराना है, भाजपा को हटाना है। चुनाव के पहले ये सभी दल एक हो जाते है और भाजपा के खिलाफ काम करने वाली राष्ट्रविरोधी शक्तियों के इशारों पर देश को तोड़ने वाली मानसिकता के साथ काम करते है, उनका सिर्फ एक ही मकसद है, कैसे भी मोदी को हटाना है ? इसलिए हमारा दायित्व ओर भी अधिक चुनोतीपूर्ण हो जाता है, क्योंकि हम देश ही नही बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता है, भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिये हमें मतदान केंद्र पर भाजपा को ओर अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पन्ना समिति बनाकर हमें संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाना है।
*जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर* ने कहा कि हमारे पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है, इस पूरे वर्ष में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का काम हमको करना है। संगठन में हर कार्यकर्ता को काम, और हर काम के लिये कार्यकर्ता की योजना को मतदान केंद्र तक ले जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जो देश की जनता के लिए सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करता है, भाजपा के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि निरंतर सेवा कार्यो में जुटे रहते है, कार्यकर्ताओं की निष्ठा के बल पर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है, लेकिन भारत माता को विश्व गुरु बनाने का जो सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, उस सपने के लिए हमें कमर कस के ग्राम केंद्रों तक पहुँचना है, ग्राम केंद्रों को मजबूत करने के लिए हमें कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर प्रवास करें। केंद्रीय संगठन ने जो 51 % वोट शेयरिंग का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उस पर फोकस करते हुए मतदान केन्द्रों पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर भाजपा के विस्तार को सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर महेंद्रसिंह ठाकुर, चिंटू वर्मा, रामविलास पटेल, सुनील तिवारी, कैलाश चौहान, घनश्याम पाटीदार, किरण सूर्यवंशी, मुकेश पटेल, रोहित चौहान, सुभाष पाटीदार, घनश्याम नारोलिया, नीलेश उपाध्याय सहित मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
संचालन घनश्याम नारोलिया ने व आभार महेंद्रसिंह ठाकुर ने माना।