आम जनता, महिलाओं एवम बालिकाओं को कानून की जानकारी दी

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग जिला इंदौर डॉक्टर सी एल पासी एवम श्री रामनिवास बुधोलिया के मार्गदर्शन में प्रभारी प्रशासक एवम परियोजना अधिकारी श्रीमति मिनाक्षी हषर्वर्धन एवम वन स्टॉप सेंटर की टीम के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों, स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, मंदिर, समस्त परियोजनाओं, ग्रामीण अंचलों में महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम अयोजित किए गए। आम जनता, महिलाओं एवम बालिकाओं को कानून की जानकारी दी गईं। महिलाओं से सम्बन्धित होने वाले साइबर अपराधो की जानकारी दी गईं साथ ही हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने वालें समस्त टूल की जानकारी दी गईं। महिला हेल्प लाइन नंबर 181, वन स्टॉप सेंटर सखी केन्द्र, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से सरंक्षण अधिनियम आदि की जानकारी प्रदान की गई।प्रभारी प्रशासक श्रीमती मिनाक्षी हर्षवर्धन ने बताया कि महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए जिससे वो आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके और आवश्यकता अनुसार अपने बच्चो की आर्थिक जरुरते खुद के दम पर पूरा कर सके क्योंकि आज भी सबसे ज्यादा हिंसा ऐसी महिलाओं के साथ ही होती है जो आर्थिक रूप से दूसरो पर निर्भर हैं।इसी तारतम्य में प्रशासक मिनाक्षी हर्षवर्धन ने महिलाओ को आत्मसुरक्षा हेतु शिविर भी आयोजित किए एवम अनेक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए भी महिलाओ को प्रोत्साहित किया।