*स्व.माधवरावजी सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

स्व.माधवरावजी सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया.


इंदौर, । भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज देश के वरिष्ठ राजनेता स्व. माधवरावजी सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बंगाली चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, स्व. माधवराव सिंधिया अमर रहे- अमर रहे, के नारे लगाकर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु वर्मा, श्रीमती अंजू मखीजा, गोविंद मालू , हरिनारायण यादव, गंगा पांडे, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, पप्पू शर्मा, नानूराम कुमावत, शुभेंद्र गौड़, प्रखर दवे, गंगाराम यादव, मनोज पाल, यशवंत शर्मा, प्रणव मंडल, शैलेंद्र महाजन, बलराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा स्व. सिंधियाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण के पश्चात¬ सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि राजशाही का अंत होने के बाद स्व. माधवराव सिंधिया ने गुना से चुनाव लड़ा। उन्होंने 1971 में पहली बार चुनाव जीता तब वे महज 26 साल के थे। जिसके बाद वे एक भी चुनाव नहीं हारे। वे लगातार नौ बार लोकसभा के सांसद रहे। इसी तरह उनके जीवन से जुड़े कई संस्मरण कार्यकर्ताओं को सुनाये गये।