विधायक संजय शुक्ला और उसके साथ शामिल गुंडे व असामाजिक तत्वों पर महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप..

विधायक संजय शुक्ला और उसके साथ शामिल गुंडे व असामाजिक तत्वों पर महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप

इंदौर, /  भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व वार्ड क्रमांक 14 की महिलाएं, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे, ज्योति तोमर, श्रृद्धा दुबे, ज्योति पंडित, कंचन गिदवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता विधायक संजय शुक्ला, व उनके समर्थक असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने एरोड्रम थाना पहुँची।

भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे ने बताया कि कल भाजपा की निवृत्तमान पार्षद बहन नीता शर्मा के साथ विधायक संजय शुक्ला और उनके समर्थकों ने अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया था, जनता द्वारा चुनी हुई जनप्रतिनिधि के खिलाफ विधायक संजय शुक्ला व उनके समर्थक पेरोल पर जेल से छूटे अपराधी बच्चा यादव ने षड्यंत्र रचते हुए पुतला जलाकर जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास किया।
विधायक खुले आम गुंडा तत्वों को लेकर घूम रहे है जिससे जनता में भय का वातावरण बन रहा है। महिला पार्षद नीता शर्मा के साथ अभद्रता करते हुए विधायक व उनके समर्थक अपराधी तत्वों ने बदसुलूकी भी की, विधायक संजय शुक्ला व उनके समर्थक गुंडा तत्वों के इस आचरण के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा ने एरोड्रम थाना पहुँचकर विरोध दर्ज करवाते हुए विधायक संजय शुक्ला व उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पदमा भोजे, ज्योति तोमर, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, कंचन गिदवानी, विनीता धर्म, संध्या यादव, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप, सुनीता जयपाल, गायत्री जांगड़े, कृष्णा यादव, सुनीता थापा, मंजू ठाकुर, इंदिरा गहलोत सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।