भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण वर्ग 8 मंडलों में संपन्न

भाजपा स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण वर्ग 8 मंडलों में संपन्न

इंदौर, /भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा स्वास्थ्य स्वंयसेवक प्रशिक्षण अभियान के नगर प्रभारी लोकेन्द्रसिंह राठौर एवं सह प्रभारी भारत पारख ने बताया कि कोरोना महामारी की अगली लहर को आने से रोकने के लिये भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्वंयसेवक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक मंडल में एक युवा, एक महिला, डॉक्टर व आई.टी. प्रभारी की टोली बनाई गई है, वार्ड में एक युवा, एक महिला, डॉक्टर की टोली तथा प्रत्येक बूथ पर एक युवा व एक महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर आगामी समय में व्यक्ति या परिवार कोरोना महामारी से ग्रसित ना हो इसके लिये जनजागरण कर, बचने के उपाय बता रहे है।
आपने बताया कि यह अभियान पूरे देश का अभियान है, संपूर्ण मानव समाज का अभियान है, इस वैश्विक महामारी से लड़ाई, लड़ने के लिये हम सब जब एकजूट होंगे, तो उस पर विजय भी प्राप्त करेंगे। राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक नगर में बूथ तक स्वास्थ्य स्वंयसेवक जिसमें स्थानीय आशा वर्कर, हेल्थ वर्कर महामारी से बचने के उपाय बता रहे है।
उक्त अभियान के प्रशिक्षण के लिये मंडल स्तर प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला की जा रही है। जिसमें अभी तक निर्भयसिंह पटेल मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, हेमू कालानी मंडल, शहीद भगतसिंह मंडल, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल, छत्रसाल मंडल, वीर सावरकर मंडल, सरदार वल्लभभाई पटेल, शिवाजी मंडल, डा.ऐपीजे अब्दुल कलाम मंडल सहित 8 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला विधायक, श्रीमती मालिनी गौड, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मधु वर्मा, लोकेन्द्रसिंह राठौर, भारत पारख सोनू राठौर, शैलजा मिश्रा, राजेश उदावत, मुकेश मंगल, नासीर शाह, प्रीतमसिंह लूथरा, सुधीर देड़गे, युवराज पाटीदार, आशीष शर्मा, रितेश विरांग, रूपेश राठौर, सचिन जेसवानी, हेमेन्द्र झिनीवाल, शानू शर्मा, रामबाबू यादव, अमित रघुवंशी, दीपेश पालविया, उमेश मंगरोला, इम्तेयाज मेमन, अंशुल शर्मा, सूरज सिरवैया, हारून शेख, राजा खान, इमरान शाह सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रशिक्षण वर्ग, कार्यशाला संपन्न हुई। शेष मंडलों में भी उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न होगी।