भाजपा के पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर संगोष्ठी-सुंदरकांड का आयोजन

भाजपा के पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर संगोष्ठी-सुंदरकांड का आयोजन


इंदौर/भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती से एक वर्ष तक लगातार सेवा कार्य किये जायेंगे और एक वर्ष तक संगठन पर्व के अंतर्गत स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जायेगा।

संगोष्ठी का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उत्तम गार्डन महू में भगवान राम दरबार पर माल्यार्पण व पूजन कर जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रीता उपमन्यु, वरिष्ठ भाजपा नेता रामविलास पटेल, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मुकेश जरिया, सुनील तिवारी, घनश्याम नारोलिया, सुभाष पाटीदार, विरेन्द्रसिंह आंजना ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे उनकी आज जयंती है, और उनका जन्म जन्माष्टमी (15 अगस्त 1922) मध्यप्रदेश स्थित धार में हुआ था। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर संगठन पर्व के रूप में मनायेगी, जिसमें वर्षभर समय-समय पर संगठन के निर्देश पर कई सेवा कार्य किये जायेंगे।
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे संगठन के शिल्पी थे और उन्होंने प्रदेश ही नहीं पूरे भारत वर्ष में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को गढ़ा था आज उसी का परिणाम है कि हमारे देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में बनकर उभरा है क्योंकि हमारा ध्येय सेवा ही संगठन है और इसी पर चलते हुए हम आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक इसी सुत्र के द्वारा पहुंचे है। भारतीय जनता पार्टी सेवा को ही अपना धर्म मानती है और दरिद्र नारायण की सेवा करके ही हमारे कार्यकर्ता अपने आप को गौरवांवित मेहसूस करते है, लेकिन अन्य दलों में परिवार वाद व स्वार्थ की राजनीति का बोलबाला है। हमारे संगठन में त्याग को ही महत्व दिया जाता है। जो हमारे पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन परिचय से हमें सीखने को मिलता है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर बुंदेला ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन परिचय देते हुए कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन धार जिले में हुआ था और आपने 10वीं की परीक्षा उच्च नम्बरों से उत्तीर्ण करने के पश्चात ग्वालियर चले गये और आगे की शिक्षा दीक्षा वहीं संपन्न हुई और आप राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के संपर्क में आये। सन् 1942 में आप राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में पूर्णकालिक के रूप में मंदसौर जिले में अपनी सेवाएं दी और 1952 में आपने जनसंघ के निर्माण के समय आप जनसंघ में आ गये। उसके पश्चात विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च पद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बने और आपने बिना स्वार्थ के संगठन की सेवा करते हुए लाखों कार्यकर्ताओं को गढ़ा, जिसके परिणाम स्वरूप आज हमारे देश में हर तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
आज हमें कुशाभाऊ ठाकरेजी की जीवन शैली को आत्मसात करते हुए संगठन की लाईन पर चलते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है क्योंकि अन्य दलों में परिवारवाद और स्वार्थ की राजनीति हावी है उसी के कारण आज हमारे देश में कई बड़े दल अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है। क्योंकि उनके वहां निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं है ओर हमारे संगठन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बिना स्वार्थ के सेवा को ही अपना कर्म मानते हुए संगठन के दिये हुए दायित्वों को पूर्ण करते है।
स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन घनश्याम नारोलिया ने किया एवं आभार सुनील तिवारी ने माना।