केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का विमानतल पर आगवानी

*केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का विमानतल पर आगवानी

इंदौर, /भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, महामंत्री डॉ0 श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित ने बताया कि आज केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी का इंदौर आगमन हुआ। विमानतल पर महिला मोर्चे की पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आगवानी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया।

विमानतल पर सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया पटेल, मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, पूर्व पार्षद ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, मयुरेश पिंगले सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीमती ईरानी की आगवानी करते हुए स्वागत किया गया.