परशुराम की तपोभूमि सत्यधाम से विशेष रथ तीर्थराज पुष्कर तक ले जाएंगे

परशुराम की तपोभूमि सत्यधाम से विशेष रथ तीर्थराज पुष्कर तक ले जाएंगे

इंदौर, । श्री परशुराम महासभा म.प्र. के तत्वावधान में सृष्टि के रचयिता ब्रम्हाजी-सावित्री के रथ का पूजन हरियाली महोत्सव के अंतर्गत सत्यधाम-भीलगांव स्थित भगवान परशुराम की तपोभूमि पर महासभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। यह रथ 15 नवंबर को सत्यधाम से तीर्थराज पुष्कर के लिए रवाना होगा।  इस मौके पर कोरोना महामारी से दिवंगत समाज के बंधुओं की आत्मा की शांति के लिए पीपल एवं बरगद के पौधे भी रोपे गए।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा ने बताया कि सागवान की लकड़ी से निर्मित यह रथ एक रथयात्रा के रूप में 15 से 21 नवंबर तक सत्यधाम से पुष्कर तक ले जाया जाएगा। सत्यधाम मंदिर के महंत पं. गोरेलाल शर्मा के मार्गदर्शन में विधायक रवि जोशी एवं परशुराम महासभा के सहयोग से पुष्कर ले जाया जाएगा। इसका उपयोग पुष्कर में होने वाले सभी धार्मिक प्रयोजनों के लिए किया जाएगा। आज रथ के पूजन के दौरान मातृ शक्तियों की ओर से मुख्य रूप से श्रीमती पूनम मिश्रा, वर्षा शर्मा, पायल शर्मा, सपना शर्मा, सोनू शर्मा, सुश्री कन्ना मिश्रा, याशिका मिश्रा एवं अन्य संगठनों की महिलाएं उपस्थित थीं। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, गोविंद शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, डी.जी. मिश्रा, सुमित जोशी, राजेंद्र मिश्रा, तेजप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा आदि ने भी पूजन एवं पौधरोपण में भाग लिया। रथयात्रा की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में सत्यधाम तीर्थ के महंत पं. गोरेलाल शर्मा, पुष्कर तीर्थ के महंत ठाकुर प्रसाद, रूपचंद पाराशर, विष्णु नागौरी, नरसिंह बाबू, धनंजय पाराशर, अंकित मिश्रा, तनु उपाध्याय, गोपाल मिश्रा, जीतू मिश्रा आदि ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। महासभा द्वारा हरियाली महोत्सव के तहत रविवार 22 अगस्त को बडा गणपति स्थित हंसदास मठ पर सुबह 8 बजे श्रावणी उपाकर्म का आयोजन भी होगा