स्व.राजीव गांधी की जयंती पर शहर कांग्रेस द्वारा पुष्पांजलि अर्पित

स्व.राजीव गांधी की जयंती पर शहर कांग्रेस द्वारा पुष्पांजलि अर्पित


इंदौर~ भारत रत्न,आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पिपलिया पाला चौराहा पर स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पश्चात उपस्थित कांग्रेस जनों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी द्वारा देश मे किये गए विकास कार्यों को बताते हुवे कहा कि आज जो देश मे संचार क्रांति है,स्व राजीव गांधी जी की देन है,उन्होंने 18 साल के युवाओं को मताधिकार दिया,पंचायतीराज उनकी ही देन है, उनके बताए हुवे मार्ग पर हमें चलना है।।।
बाकलीवाल ने कहा कि कल इंदौर शहर को बंधक बनाकर जो आशीर्वाद लेने निकले भाजपा नेता जन आशीर्वाद की बजाय जान।परेशानी का सबब बने,त्यौहार के इस महत्वपूर्ण समय मे पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्तव्यस्त कर दी गई,महिलाओ को खरीदी करने में काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ा, एम्बुलेंस तक जाम में फसी रही,सत्ता रूढ़ पार्टी सत्ता के नशे चूर होकर जनता से आशीर्वाद लेने के बजाय उन्हें परेशानियां दे गए।।।
पूर्व मंत्री जीतु पटवारी ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा में तीसरी लहर को आमंत्रित किया गया,कल जो इंदौर में भाजपा नेताओँ ने जो तांडव आशीर्वाद के नाम पर किया गया उसका विरोध है,काँग्रेस मानवता वाली पार्टी है,ओर हम काँग्रेस जन इंसानियत के लिए लड़ेंगे।।जहाँ भी गलत हो रहा है,जिस विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है,उसका हम जोरदार तरीके से विरोध करेंगे,इसका समय आने पर करारा जवाब दिया जाएगा।।
इस अवसर पर जीतु पटवारी ने राजीव गाँधी जी की प्रतिमा स्थल को अपने निजी प्रयास से 1करोड़ 40 रु लगाकर इंदौर का सबसे आकर्षक और खूबसूरत स्थल बनाया जाएगा।
विधायक श्री संजय शुक्ला एवं जिला काँग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने भी राजीव गाँधी जी को याद किया।।।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री,विधायक जीतु पटवारी,विधायक संजय शुक्ला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव,देवेंद्र यादव,राकेश यादव,किरण जिरेती, संजय बाकलीवाल, राय मुनि भगत,शैलेश गर्ग,नितेश पटेल,मनीष मिंडा,सुभाष सोलंकी एवं जौहर मानपुरवाला सहित अनेक काँग्रेस जन उपस्थित थे।