पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई, मध्य प्रदेश दर्शन न्यूज़ पोर्टल जिला ब्यूरो चीफ, धर्मेंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट,

राजीव गांधी की जयंती मनाई,

अस्पताल मे वितरित किए फल-बिस्किट….

रिपोर्ट जिला ब्यूरो ….. 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मार्गदर्शन मे शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वः राजीव गांधी की जयंती सरदारपुर मे विधायक कार्यालय पर माल्यार्पण कर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर मे मरीजो को फल एवं बिस्किट वितरित कर मनाई गई। साथ ही महिला कांग्रेस द्वारा सीबीएमओ डॉ. शीला मुझाल्दा, महिला चिकित्सक डॉ. संगीता पाटीदार का पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएल जैन, न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल, नगर अध्यक्ष बलराम यादव, यु.का. विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मैना मारू, जिला महासचिव जीवन धाकड, अनिल नर्वे, नारायण पाटीदार, पार्षद गोविन्द मारू, कालु यादव, परवेज लोदी, शिवांग ग्रेवाल, अर्चना कुमावत, राजुबाई कलावा, कमला बैरागी, जितेन्द्र वसुनिया, सुनील कटारा, पप्पी भूरिया, देवानंद प्रजापत, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी घीसा बाबा द्वारा दी गई।