सेवा, सुशासन और विकास के चार वर्ष पूर्ण
रतलाम । सेवा, सुशासन और विकास के चार वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदेव सद्भावना सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में त्रिमूर्ति नगर स्थित डिवाइन मर्सी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में त्रिमूर्ति नगरवासियों ने महापौर प्रहलाद पटेल व वार्ड पार्षद श्रीमती निशा सोमानी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया विशेष अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सह जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार, एल्डरमेन नारायण सांकला तथा चर्च के फादर विजय कटारा उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुई। कॉलोनी अध्यक्ष ब्रजेश झा, सचिव रविंद्र सिंह जादौन, आशुतोष पुरोहित, विनोद शर्मा, बसंत कुमार जैन, श्रीमती भगवती शर्मा, संतोष पाटीदार एवं धर्मेंद्र सिंह सोलंकी सहित समिति के सदस्यों एवं नागरिकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर त्रिमूर्ति नगरवासियों की ओर से महापौर प्रहलाद पटेल एवं वार्ड पार्षद श्रीमती निशा पवन सोमानी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नागरिकों ने महापौर के चार वर्ष के कार्यकाल में रतलाम शहर के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्वच्छ और सुंदर रतलाम के लिए नागरिकों से सहयोग का आह्वान
अपने उद्बोधन में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम का विकास केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग और सकारात्मक सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। जब जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर कार्य करते हैं, तो विकास की गति और अधिक तेज होती है।
समारोह में राम धाकड़, अभिषेक शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, श्यामलाल शर्मा, नरेश उपाध्याय, गोपाल बाथलिया, अखिलेश व्यास, हीरालाल पाटीदार, राकेश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में त्रिमूर्ति नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक शर्मा व मंथन राजपुरोहित ने किया तथा आभार बसंत कुमार जैन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर रविन्द्र सिंह जादौन, बसन्त कुमार जैन (पूर्व अध्यक्ष), राम धाकड ़(सहसचिव), आशुतोष पुरोहित, अजीत कटारा फादर, सन्तोष पाटीदार, भगवती शर्मा, अखिलेश व्यास, राकेश पुरोहित, विनोद शर्मा(उपाध्यक्ष), नरेश उपाध्याय, धर्मेंद सिंह सोलंकी, विशाल श्रीवास्तव, सूबेदार पुरोहित, श्याम लाल अशर्मा, विशाल श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा (मण्डल महामन्त्री), हीरालाल पाटीदार, रामचन्द्र प्रजापति, गोपाल बाथलिया सहित क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
नगर निगम सभागृह में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होगी जनसुनवाई
समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु नागरिक जनसुनवाई में उपस्थित होंवे
रतलाम 17 अगस्त । शासन निर्देशानुसार जनसुनवाई को नागरिकों के अधिक निकट एवं सुलभ बनाने तथा समस्याओं का सक्षम स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित् किये जाने हेतु विकेन्द्रीकृत जनसुनवाई व्यवस्था के तहत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 11ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे नगर निगम सभागृह में जनसुनवाई आयोजित की जायेगी जिसमें नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील निराकरण तथा प्रशासन एवं नागरिकों के मध्य सीधा संवाद किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि नगर निगम से संबंधित समस्याऐं एवं शिकायत सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर समस्याओं एवं षिकायतों का निराकरण करवाया।