श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा 178 वाँ रविवारीय स्वास्थ्य शिविर

निःशुल्क अल्पाहार वितरण एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

रतलाम । श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा आज रविवार को अपना 178 वाँ नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क रूप से रक्तचाप (बीपी), शुगर, वजन एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।                                                                 फाउंडेशन के सेवा प्रकल्प पशुपति अल्पाहार केंद्र पर 88 दिनों से प्रतिदिन की भाँति प्रातः 8:00 बजे निःशुल्क अल्पाहार का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का लाभ अनेक जरूरतमंद एवं आमजन नियमित रूप से प्राप्त कर रहे हैं। आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने तंबाकू एवं अन्य नशे के पदार्थों से दूर रहने, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।                           इस अवसर पर राजेंद्र कोठारी,श्रीमती कोठारी, नरेंद्र श्रेष्ठ, राजेंद्र जैन, योगेश, जीतेंद्र,ईश्वर सिंह राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प व्यक्त किया।                                                               फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था निरंतर स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। नियमित स्वास्थ्य शिविरों एवं अल्पाहार वितरण जैसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।                     आज के कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह सोलंकी, दीपक गुप्ता,भूपेंद्र श्रेष्ठ का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से तंबाकू एवं नशे की लत से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।