समाजसेवी सीमा टांक द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को यात्रियों की सुरक्षा हेतु सुझाव

रतलाम।  रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और जल्दबाजी के कारण कई बार यात्रियों के साथ गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। हालांकि Government Railway Police (GRP) एवं रेलवे प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाती है, फिर भी कुछ छोटे-छोटे सुधारों से इन होने वाले हादसों को और अधिक प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।                                     हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना के दौरान देखा गया कि चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री असंतुलित होकर ट्रेन के नीचे आ गया ओर उसकी जान चली गई, इस प्रकार की घटनाएं अक्सर केवल पूर्व चेतावनी के अभाव में घटित होती हैं।              “सुझाव”

(1) ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 1 मिनट पूर्व प्रत्येक डिब्बे/प्लेटफॉर्म पर तेज अलार्म या प्रेशर हॉर्न बजाने की व्यवस्था की जाए।

(2) प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट एवं बार-बार ऑटोमैटिक घोषणाएं कर यात्रियों को सचेत किया जाए।

(3) चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने पर सख्त प्रतिबंध एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

(4) प्लेटफॉर्म पर पीली सुरक्षा रेखा के पीछे खड़े रहने के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।

(5) भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए।                          B।         मेरा विश्वास है कि इन सरल एवं व्यवहारिक उपायों से अनेक अमूल्य जीवनों की रक्षा की जा सकती है।  उक्त सुझाव समाजसेवी व पूर्व पार्षद सीमा टांक द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर दिए गए।