रतलाम। माहेश्वरी प्रगति मंडल के चुनाव इस वर्ष सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में निर्विरोध रूप से संपन्न हुए। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन होने से समाज में एकता एवं समर्पण की भावना का परिचय मिला।
निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात घोषित नई कार्यकारिणी में हेमलता बिसानी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं स्वाति मालपानी को उपाध्यक्ष, दीपा कचोलिया को सचिव, राजकुमारी काबरा को संगठन मंत्री, विजयलक्ष्मी बाहेती को कोषाध्यक्ष तथा मंजूला झवर को प्रचार मंत्री बनाया गया।
कार्यकारिणी प्रमुख सदस्यों के रूप में प्रेमलता मंत्री, उमा राठी, सविता झवर, सुनीता मालपानी, अनिता लखोटिया, रेखा काबरा, रेखा गगरानी, सपना भट्टर, स्वीटी सोमानी, शोभना भंसाली एवं साधना जेटलिया को शामिल किया गया है।
मंडल के मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठजनों में से उषा लढ़ा एवं निर्मल सोमानी को संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमलता बिसानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक सक्रियता एवं नई दिशा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।