जल जीवन था , भाजपा ने जल जहर बना दिया – प्रताप ग्रेवाल

  • कांग्रेस अब कार्यकर्ताओं के अनुसार चलेगी – शांतिलाल वर्मा
  • लाडली बहना को कोई जेब से पैसै नहीं दे रहा – पारस सकलेचा

रतलाम। जल जीवन था अब जल जहर है । भाजपा के शासन में यह न कहावत हो गई है । दूषित जल से मौत सत्ता का खिलौना‌ हो गई है । दो दो लाख में जिंदगीया खरीद रहे हैं ‌। यह बात सरदारपुर विधायक तथा कांग्रेस रतलाम जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल ने कहीं । आप कांग्रेस ब्लॉक तीन के अध्यक्ष‌ शांतु गवली तथा रामचंद्र धाकड़ द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा की कार्यकर्ता हमारी नीति और कृति का केंद्र है । प्रत्येक वार्ड में 25-25 कार्यकर्ता की समिति बनाकर हम आने वाले नगर निगम और विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल करेगे ।
पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि लाडली बहना पर भाजपा नेताओं के बयान यह बताते हैं कि सत्ता की डुबती नाव में भाजपा नेता गहरे डिप्रेशन में मानसिक संतुलन खो चुके हैं । आज‌ लाडली बहना को अपमानित कर रहे हैं , फिर मुआवजा ले रहे किसानों को , छात्रवृत्ति ले रहे विद्यार्थियों को , पेंशन ले रही विधवा विकलांगों इत्यादि सभी को अपमानित करेंगे । लाडली बहना को कोई अपनी जेब से पैसे नहीं दे रहा है ।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गए प्रशिक्षक चिराग सिंह परमार ने उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ता को एक घंटे तक वर्तमान राजनीतिक , आर्थिक एवं कानून व्यवस्था की गहराई से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि महंगाई , बेरोजगारी भ्रष्टाचार तथा जर्जर कानून व्यवस्था से परेशान जनता को भाजपा के खिलाफ वोट में कैसे बदला जाए ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक तीन के अध्यक्ष शांतु गवली तथा रामचंद्र धाकड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया‌ । शांतु गवली ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की । रामचंद्र धाकड़ ने बताया कि ब्लॉक 3 कमे 300 से अधिक कार्यकर्ता तैयार कर इस ब्लॉक मे कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलवाएंगे ।
इस अवसर पर राकेश झालानी , यासमीन सिरानी , पीयूष बाफना ,‌ ने भी संबोधित किया । पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान , शैलेंद्र सिंह अठाना, राजेश दवे, अमर सिंह शेखावत , राजदीप यादव , मनोज शर्मा , प्रदीप राठौर ,‌ कमरुद्दीन कछवाया , डॉ अजय चत्तर , आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र धाकड़ तथा आभार प्रदर्शन राजेश प्रजापती ने किया ।