रतलाम 09 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा को इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे श्री डागा का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन, ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कावडिया एवं निखिल बोरीवाल सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।



