रतलाम /जावरा/ भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा और जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम के संयुक्त प्रयासों से महाविद्यालय में मुँह के केंसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “मुख्य वक्ता, कॉस्मेटोलॉजिस्ट”कोमल ऊतकों के लेजर उपचार में विशेषज्ञ व पैरामेडिकल कॉलेज बैंगलोर में विभागाध्यक्ष,डॉ. बरखा भट्ट ने मुँह के कैंसर से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने प्लास्टिक व डिस्पोज़ल में गर्म खाद्य व पेय पदार्थ के सेवन को हानिकारक बताया। आपने बताया कि कैंसर के लगभग एक-तिहाई मामलों को केवल अपनी जीवनशैली में बदलाव करके रोका जा सकता है । प्राचार्य डॉ ए. पी. जे. पठान ने विद्यार्थियों से जन-जन तक मुँह के केंसर के प्रति जागरुकता फैलाने की बात की।संस्था संरक्षक राजेन्द्र कुमार जोशी, पं विजय हेमकांत शर्मा पैरा लीगल वालेंटियर, डॉ विद्या तिवारी, डॉ आभा सक्सेना , प्रो संगीता जटिया, लवकुश पाटीदार, डॉ .दुष्यन्त सिंह भदौरिया व अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहभागिता की । तकनीकि सहयोग प्रो.अहमद अली खान व आरती छोटाना ने दिया। संचालन डॉ भावना भट्ट ने किया ।


