रतलाम 2 फरवरी । वार्ड क्रमांक 7 की विभिन्न सड़कों के डामरीकरण व ओपन जिम निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, महामंत्री विवेक शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि 31 लाख की लागत विभिन्न सड़कों का डामरीकरण व 2 लाख की लागत से ओपन जिम के निर्माण का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर व नागरिकों के हित में विकास कार्य करा रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपना योगदान देवें।

