रतलाम 8 जनवरी। सहायक श्रम पदाधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों हेतु श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 (शैक्षणिक सत्र 2026-27) हेतु कक्षा 6,7,8 एवं 9वी हेतु इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा 20 जनवरी 2026 तक आनलाईन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, परीक्षा के प्रवेश पत्र आनलाईन पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।


