करवाखेडी (आलोट) क्लस्टर की पंचायतों में शिविर आयोजित कर जन आवेदनों का होगा निराकरण
रतलाम 8 जनवरी। जिले में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत प्रतिशत सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में “प्रशासन गाँव की ओर अभियान“ अंतर्गत शुक्रवार 9 जनवरी को करवाखेडी (आलोट) क्लस्टर की पंचायतों में शिविर आयोजित कर जन आवेदनों का निराकरण किया जाएगा । प्रत्येक पंचायत के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अमले द्वारा उपस्थित होकर प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक आमजन की समस्याओं को सुनकर अनुश्रवण पंजी में दर्ज किया जाएगा। दोपहर 01:00 से 01:30 बजे तक अभियान के क्लस्टर पंचायत मुख्यालय करवाखेडी (आलोट) पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होगे एवं 2:30 से 4:00 बजे तक क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर अनुश्रवण पंजी की कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाएगी। सायंकाल 4:00 बजे से 5:30 तक क्लस्टर में सम्मिलित पंचायतों में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा होगी। सायंकाल में किसानों को कृषि संबंधी मार्गदर्शन के लिए कृषि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत सहित पंचायत के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनकर निराकरण करेंगे।


