जिले के विकासखंडो में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

  • संविधान दिवस की थीम हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान
  • जिले के सभी शासकीय स्थानों पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन

 रतलाम । संविधान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आलोट, बाजना, जावरा, पिपलोदा, रतलाम तथा सैलाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर आज भारतीय संविधान की उद्देशिका (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया।
कार्यक्रमों में नवांकुर संस्थाएँ, मेंटर्स, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियाँ तथा CMCLDP के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सामूहिक वाचन के दौरान अधिकारियों, मेंटर्स तथा प्रतिभागियों ने संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के पालन का संकल्प लिया।
संविधान दिवस पर आयोजित यह गतिविधियां राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति समाज को प्रेरित करने का संदेश देती हैं। इस वर्ष संविधान दिवस की थीम हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान रखा गया। सभी विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों की वीडियो को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया तथा संबंधित गतिविधियों के ऑनलाइन प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए गए। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला रतलाम द्वारा यह आयोजन नागरिक जागरूकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार -प्रसार के लिए किया गया।