जिला पत्रकार संघ पुनः अस्तित्व में आएगा

रतलाम। एक समय जिले के पत्रकारों की मुल संस्था रही जिला पत्रकार संघ को पुनः सक्रिय किया जाएगा। इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रहे शरदजोशी ने बताया कि जिले में स्थानीय समस्याओ के साथ सही पत्रकारों के हितों के लिए यह संगठन एक दशक पूर्व सक्रिय था लेकिन बाद में यह अन्य स्थानीय एंव प्रादेशिक संगठनों के कारण निष्क्रिय हो गया था. अब पुनः इसकी आवश्यकता महसूस कि जा रही है. ताकि सभी सक्रिय और जन हितों के लिए जागरूक पत्रकार साथियो को इस संगठन से जोडा जा सके.क ई वरिष्ठ साथियो की राय से यह विचार किया गया है।
श्री जोशी ने स्पष्ट किया कि इस संगठन को सक्रिय करने का उद्देश्य किसी संगठन को कमजोर करना नही और नही किसी के मान सम्मान को कम करना है, केवल स्थानीय समस्याओं और पत्रकार हितों के लिए काम करना हे, किसी पत्रकार संगठन की सदस्यता से इस संगन को परहेज नही रहेगा केवल गटीय सोच से मुक्त रखना होगा.।
एक बैठक बुलाकर शीघ्र ही इसका सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। जिसके लिए संवाददाता अधिकार पत्र अनिवार्य तथा( रु एकसो)100/ वार्षिक शुल्क एंव पांच रु सदस्यता फार्म के होगें। उम्मीद हे इस विचार को सभी पत्र कार मित्रों का नैतिक समर्थन मिलेगा।