संविधान दिवस का आयोजन एवं वाचन समारोह संपन्न

रतलाम 26 नवंबर। जिला चिकित्सालय रतलाम में आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का वाचन सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों ने गंभीरता पूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की गरिमा, एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि वे संविधान में निहित आदर्शों का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे एवं अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनहित में करेंगे। डॉ. एम. एस. सागर द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है, जो हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है।