केम्प में बैंक खातों से संबंधित समस्या का समाधान किया जाएगा
रतलाम । वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के सुगम और त्वरित निपटान के लिए भारत सरकार वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित राज्यों के सभी जिलों में माह अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक आपकी पूंजी आपका अधिकार केम्प का आयोजन किया जा रहा हैं।
इसी तारतम्य में भारतीय रिजर्व बैंक एवं एस.एल.बी.सी. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार रतलाम जिलें में 28 नवम्बर को गुलाब चक्कर, जनपद पंचायत के पास, रतलाम पर प्रातः 10.30 बजे केम्प आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें जिलें की समस्त बैंकों द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान की जाएगी एवं उनके काउंटर केम्प में लगाए जाएगे। शहर के नागरिको का बैंक खातों से संबंधित समस्या का समाधान केम्प में किया जाएगा। कार्यक्रम जिले के जनप्रतिनिधि, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक एवं जिला कलेक्टर की उपस्थिति में संपन्न होगा।


