प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं दी गई
रतलाम । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में गर्भवती माताओ में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए सभी संभव कार्य किये जा रहे हैं, मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में खून की कमी वाली महिलाओं की पहचान करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर के अस्पतालों में भेज रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में 25 गर्भवती माताओ को फेरस काबॉर्क्सी माल्टोज के इंजेक्शन लगाए गए।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र लबाना ने बताया कि एक इंजेक्शन से दो ग्राम हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी होती है। उसके बाद चिकित्सक आगामी डोज लगाने का निर्धारण करते हैं एवं आवश्यकता अनुसार गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण प्रबंधन किया जाता है। सेवाएं प्रदान करने के दौरान सैलाना विकासखंड के श्री नितेश भगोरा , श्री प्रहलाद बैरवा , मोना डाबर , सीता मईडा , इंदिरा डामोर कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ने सहयोग किया।


