दादी कुंदी दरबार में श्री गुरुनानक देवजी का छठी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

रतलाम 6 नवम्बर। न्यू रोड़ स्थित दादी कुंदी दरबार में सांई श्री मनीष लाल जी (भरूच वाले) के सानिध्य में 10 नवम्बर 2025 को श्री गुरुनानक देवजी का छठी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा ।
यह पर्व श्री गुरूनानक जयंती के छठवें दिन मनाया जाता है । जिसे नामकरण का दिन कहते है । दादी कुंदी के दरबार में छठी महोत्सव की परंपरा दादी कुंदी के समय से चली आ रही है इसको निरंतर समाजजनों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। महोत्सव का शुभारम्भ 8 नवम्बर को आसा की वार, सबद कीर्तन, श्री अखण्ड पाठ साहिब आरंभ, 9 नवम्बर को आसा की वार, सबद कीर्तन ज्ञानी मानसिंह द्वारा 10 नवंबर को छठी का कार्यक्रम सांई श्री मनीष लाल जी (भरूच वाले) के सानिध्य में भव्य बहिराणा का आयोजन सम्पन्न होगा तथा गुरू का लंगर दोपहर 12.15 से 2.25 तक होगा।
महोत्सव के अन्तर्गत आज श्रीमती कविता कुलकर्णी के निर्देशन में राधिका, नलिनी गुरयानी, विधी पंजवानी, वंशिका पंजवानी, भावना पंजवानी, अनुष्का फुलवानी, रिया फुलवानी ने दादी कुंदीदरबार के बाहर आकर्षक रंगोली बनाकर श्री गुरूनानक देवजी के जन्मोत्सव पर खुशियां मनाई।
कार्यक्रम को समिति अध्यक्ष राम लालचंदानी, मुरली फुलवानी,   लालचंद गुरयानी, महेश धनवानी, हरिश पंजवानी, हेमंत, गणेशवानी, रतन हंसराजानी, राहुल जसूजा, उत्तम छाबड़ा, प्रदीप असरानी आदि ने समाजजनों से अधिक की अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।