-
योग मार्शल आर्ट संस्कृति का अभिन्न अंग – प्रकाश व्यास
-
संगीत सुनने योग करने से आंतरिक शक्तियों का संचार निश्चित


रतलाम । अपने आप से जुड़ने योग करने, संगीत सुनने से आंतरिक शक्ति का संचार निश्चित हैं दोनों का समावेश नव जीवन रूपांतरण आज वर्तमान परिवेश की आवश्यकता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है हर व्यक्ति परिवार समाज सदमार्ग पर चलकर स्वस्थ खुशहाल समृद्ध भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा यह बात मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्रा व्यास ने कहीं ।
माँ कालिका शक्ति की भक्ति अराधना नवरात्रि महापर्व शनिवार की शाम विशेष तौर पर योग संगीत थैरेपी से गुलाब चक्कर गुलज़ार हुआ। आयोजन के संयोजक विशाल कुमार वर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण भजन के साथ कार्यक्रम संचालित करते हुए अतिथियों, समाजसेवियों का पतंजलि योग सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप आयोजन के मार्गदर्शक वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद्र व्यास, ट्रेफिक सुबेदार अनोखीलाल परमार, अश्विनी शर्मा विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सेवक विनय मोघे, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, जिला पुरातत्व विभाग के अश्विनी शुक्ला, दिव्या श्रीवास्तव, लक्ष्मण पाठक रहे विशेष तौर पर अभिषेक शर्मा द्वारा गीत संगीत स्वर लहरों पर योग, मार्शल आर्ट, मलखंभ का कुशल प्रदर्शन कर बच्चों ने सभी को अचंभित कर दिया। आयोजन का मूल उद्देश्य योग संगीत अन्य स्वास्थ्य विधाओं प्रकल्पों द्वारा अपने धर्म संस्कृति से जुड़े रहने हर घर इसे अपनाएँ इसी विचार से स्वरूप दिया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत सीमा अग्निहोत्री के प्रयासों से गुलाब चक्कर परिसर में स्वच्छता महायज्ञ में सभी का सहयोग योगदान रहा नगर के दो मित्रों की जोड़ी विशाल कुमार वर्मा नित्येन्द्र आचार्य जो पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम योग संगीत प्रकृति संरक्षण की राह चल आज सर्व समाज जनों में सेवा परमोधर्म से जोड़ने में अपना योगदान दे रहें इनके द्वारा गुलाब चक्कर स्थित 12 घंटे नान स्टाप गीत संगीत आयोजन किया जा चुका हैं। अंत में सभी ने सामूहिक योग गरबा कर आभार सुनिल निरंजने द्वारा किया गया ।


