‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

बाजना बस स्टैण्ड परिसर की साफ-सफाई उठाया कचरा

रतलाम 20 सितम्बर । शासन निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलाये जा रहे ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने बाजना बस स्टैण्ड परिसर में स्वच्छता श्रमदान कर परिसर को साफ-स्वच्छ कर नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया।
महापौर प्रहलाद पटेल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जयवंत कोठारी, सोनू यादव, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नन्दकिशोर पवांर, निलेश गांधी, निगम आयुक्त अनिल भाना, मनोहर पोरवाल, कृष्णकुमार सोनी, राम बाबु शर्मा, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद हितेष कामरेड, परमानन्द योगी, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, बलराम भट्ट, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती हीना मेहता, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, विजयसिंह चौहान, आकाश खड़के, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, झोन प्रभारी तरूण राठौड़, पर्वत हाड़े, किरण चौहान, नगर निगम आईईसी टीम के सदस्यों ने हाथों में झाडू लेकर बाजना बस स्टैण्ड परिसर की साफ-सफाई की तथा यथा समय कचरा उठाकर नागरिकों को अपने आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।