रतलाम 20 सितंबर। जिला आयुष अधिकारी डॉ दाताराम जयंत के मार्गदर्शन मे 18 सितंबर को आयुर्वेदिक डिसपेंसरी ढिकवा द्वारा मिडिल स्कूल ढिकवा में पोषण माह के उपलक्ष्य में शिविर का आयोजन कर बच्चों को पोषण के विभिन्न पहलुओं के बारे में तथा अपने आसपास और अपने घर में उपलब्ध वस्तुओं के सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ जीवन शैली, विभिन्न प्रकार की घरेलू औषधियां और उनके लाभ के बारे में बताया गया । किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्यवर्धक जानकारी दी गई। शिविर में 29 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ स्निग्धा वत्स (एएमओ) सुनील पाठक (कंपाउंडर), आत्माराम ( पीटीएस),आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल के अध्यापक एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे।



