
रतलाम। माँ शक्ति की भक्ति आराधना का महापर्व नवरात्रि इस बार भी रतलाम स्थित श्री कालिका माता मंदिर में विशेष रूप से मनाया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह की भव्य सजावट हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहरवासियों को आकर्षित करेगी। सन 1935 से माता की सेवा में समर्पित वाघेला परिवार की पाँचवीं पीढ़ी इस बार भी अपनी सेवाएं अर्पित कर रही है। इस वर्ष मंदिर गर्भगृह की दिव्य सजावट स्व. श्रीमती कमला देवी सुंदरलाल वाघेला की स्मृति में की जाएगी।
सेवा मंडल ट्रस्ट के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि मंदिर परिसर में आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोरेशन, लाइटिंग और विभिन्न मंदिर स्थलों — संकटा माता, भेरुजी, संतोषी माता और श्रीराम मंदिर — की आकर्षक सजावट की जाएगी। सुरक्षा और सौंदर्य के लिए मंदिर के घड़ी-घंटाल को पॉलिश कर चमकाया जाएगा। सेवा में सहयोग देने वालों में बाबूलाल सिसोदिया, राजेश माहेश्वरी, विशाल वर्मा, विमलेश वर्मा, ईश्वर बोहरा, राहुल माली, ब्रजेश सक्सेना, जयदीप पापटवाल, भूपेंद्र कसेरा, वैभव जैन, हिरालाल माली, मोतीलाल जी, भागीरथ जी सहित अनेक भक्त शामिल हैं।
नवरात्रि महोत्सव के दौरान दस दिनों तक मंदिर परिसर में अलग-अलग इत्रों का सुगंधित स्प्रे किया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर गर्भगृह को ताजे फूलों से सजाया जाएगा, जो मुख्य आकर्षण रहेगा। नई लाइटिंग व्यवस्था से बाहर से भी माता के मनमोहक दर्शन संभव होंगे। आरती में नए वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाएगा ताकि भक्तों को नई अनुभूति हो। विशेष बात यह है कि दिनेश वाघेला के प्रयासों से भारत सहित विदेशों में रह रहे श्रद्धालु भी माता जी की प्रथम आरती और श्रृंगार दर्शन का ऑनलाइन लाभ प्राप्त कर सकेगे।


