महापुरुषों का आशीर्वाद रतलाम के कण-कण में समाया हुआ – डॉ संयमलता म.सा.

श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल का 19 वा ऐतिहासिक रक्तदान शिविर 135 यूनिट रक्तदान के साथ संपन्न

रतलाम 14 सितम्बर 2025  । रतलाम की माटी के कण-कण में समाए हुए, जिनका असीम आशीर्वाद रहा है ऐसे गुरुदेव मालव रत्न कस्तूरचंद म सा का आज पुण्य स्मृति दिवस है । उनका जन्म जावरा के रत्तीचंद फूलीबाई चपलोत के घर में हुआ था । आप बचपन से ही पुण्यवान थे, माता पिता के संस्कार और गुरु का आशीर्वाद आप को मिला और संयम ग्रहण किया । गुरु के संस्कार ऐसे मिले की 32 आगम का सम्पादन किया, आप प्रकांड ज्योतिषी थे, व्यक्ति का चेहरा देख कर जीवन का वृत्तांत बता देते थे । देवी देवता आपकी सेवा में रहते थे और भक्तों का कल्याण करते थे । आपका नाम कस्तूर था और कस्तूरी की तरह पुरी दुनिया का अपने महकाया । उक्त विचार नीम चौक जैन स्थानक पर आयोजित प्रवचन सभा में दक्षिण चन्द्रिका डॉ. संयमलता म.सा. ने व्यक्त किए ।
आपने फरमाया की इसी के साथ ही आज मालव सिंहनी कमलावती जी मसा की जन्म जयंती है । आपका जन्म रतलाम निवासी निहालचंद हंगामकंवर जी बोथरा के घर में हुए था । माता हंगाम कँवर ने संयम ग्रहण किया और बेटी को भी दीक्षा की प्रेरणा दी । उस वक्त बाल दीक्षा पर प्रतिबंध था । 8 वर्ष की नन्ही बालिका की दीक्षा रामपुरा में गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमल जी म सा की निश्रा में होनी थी तब विरोध हुआ ओर उनको थाने ले जाया गया तब आपने थानेदार से सवाल जवाब किया तब सभी हतप्रभ हो गए । उनकी 36 शिष्याए बनी । उनकी वाणी में जादू था, आप 5-10 हजार की भीड़ में खड़े होकर प्रवचन देती थी । उनके देवलोक पर पुरा शरीर जल गया लेकिन मुहपत्ति नहीं जली यह उनका प्रताप था ।
इस अवसर पर डॉ अमितप्रज्ञा म.सा. ने फरमाया की  सूर्य के लाल कण प्रकाश हमे ऊर्जा देते है । बीमारी रात्रि में अधिक पीड़ा देती है ओर सूर्य की ऊर्जा से बीमारी का प्रभाव कम करता है । उगते हुए सूरज का कलर लाल, परमात्मा का कलर भी लाल, मस्तक पर तिलक ओर बिंदी का कलर लाल होता है जो ऊर्जा का प्रतिक है । सूर्य समस्त ग्रहो का अधीपति माना गया है हमे सूर्य से स्वस्थ शरीर की अर्ज करना चाहिए, जिससे धीरे धीरे बीमारी मंद पड़ने लगेगी ।
श्रीसंघ मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया की धर्मसभा के पश्चात मालव रत्न कस्तूरचंद म सा की पुण्यतिथि ओर मालव सिहनी कमलावती म.सा. की जन्म जयंती के अवसर पर  श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल द्वारा 19 वे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 135 यूनिट ऐतिहासिक रक्तदान हुआ।
नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया, महामंत्री वीरेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष अरिहंत बोराना ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्य महासतिया जी आदि ठाना के आशीर्वाद से और संघ अध्यक्ष अजय खमेसरा, महामंत्री विनोद कटारिया, उपाध्यक्ष विनोद बाफना, नवागत डीएसपी अनिशा जैन, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, रेडक्रॉस चैयरमेन प्रितेश गादीया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव मूणत, डॉ रौनक जैन,  आदि की उपस्तिथि में हुए । इस बार विशेष कपल से ओर बहु मंडल से 27 यूनिट रक्तदान हुआ । कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी स्व श्रेणिक गाँधी की स्मृति मे विजय गाँधी, कु भूमि गाँधी, नरेन्द्र जी कटारिया की स्मृति मे  प्रेमलता जी, सुनील, राजेश, विनोद कटारिया परिवार, साथ ही सहलाभार्थी 2 गुप्त नाम, स्व बसंतीलाल कमलाबाई की स्मृति मे पटवा परिवार, स्व प्रकाश्चंद किरणबाला की स्मृति मे कांतिलाल खैमराज बाफना परिवार, स्व आदित्य कटारिया की स्मृति में मणिलाल, अमृतलाल, मुकेश कटारिया परिवार रहा ।
इस अवसर पर नवयुवक मंडल के सौरभ बोथरा, मनीष भटेवरा,  शुभम भंडारी,पंकज पटवा, संजय मेहता, रितेश मूणत, विजय गांधी, अभय गाँधी, नवीन गाँधी, राजेश कटारिया, श्री संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम कुमार जैन, मणि लाल कटारिया, प्रदीप पोखरना, दिलीप पितलिया आदि उपस्थित साथ ही रक्तदान शिविर में सेवा देने वाले मानव सेवा समिति सदस्यों ओर रक्तदाताओं का आभार माना ।