श्री सचिन वर्मा को मिशन संचालक ने सम्मानित किया

रतलाम 15 अगस्त । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में एन एच एम अंतर्गत सभी प्रकार के वित्तीय प्रबंधन और विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं में समय पर भुगतान करने के लिए मिशन संचालक एन एच एम डॉ सलोनी सिडाना ने सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए श्री सचिन वर्मा जिला लेखा प्रबंधक एन एच एम रतलाम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रतलाम जिले की सुश्री गायत्री पाटीदार नर्सिंग ऑफिसर पी एच सी रावटी , पूजा धाकड़ नर्सिंग ऑफिसर पी एच सी रावटी जिला रतलाम को प्रदेश में अधिकतम प्रसव किए जाने हेतु डॉ सलोनी सिडाना एम डी एन एच एम द्वारा राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता श्रीमती मधु गोयल पति विनोद, धराड़ , बिलपांक , श्रीमती अनिता काकन्या, पति श्री संतोष काकन्या, वार्ड न. 26 शहरी क्षेत्र रतलाम, श्रीमती श्यामा पति रघुवीरदास बैरागी, लुहारी , बर्डियागोयल, ब्लॉक जावरा जिला रतलाम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई।