रतलाम, 15 अगस्त। ईश-प्रेम बस्ती, मोरवानी रोड स्थित परिसर में रतलाम अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे संस्था अध्यक्ष मनोज राठौड़ ने संपन्न किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी सदस्यों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।दे शभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ यश पंवार, जावेद ज़ैदी, नवीन पांचाल, सत्यनारायण राठौड़ एवं शुभम कांठेड द्वारा दी गईं, जिन पर उपस्थित जन उत्साह से झूम उठे।इस अवसर पर अखिलेश ओझा, अनुज गंगवाल, राजेन्द्र शर्मा, प्रमेन्द्र नाहटा, दीपक अग्रवाल, मुकेश पांचाल, विशाल मूणत, जितेन्द्र शर्मा, प्रतीक चौरसिया, शैलेन्द्र परमार, प्रकाश गेहलोत, राहुल भटेवरा, अनुराग सेठिया, इक़बाल खान, सुशील उपाध्याय, हरीश राठौड़, अरविंद परमार, सैफुद्दीन मसालावाला, संतोष बोराणा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।स स्था ने इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता एवं एकता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
समारोह का संचालन संस्था सचिव संजय शर्मा ने किया एवं उपाध्यक्ष अंशुल ऐरन ने सभी का आभार व्यक्त किया



