स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव पर अपनी आंखों को दे नई रोशनी

रतलाम।राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, इन्दौर का सुप्रसिद्ध चोइथराम नेत्रालय एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रकोष्ठ के सहयोग से नि: शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन ( लेंस प्रत्यारोपण विधि) शिविर का आयोजन ग्राम बिरमावल रुद्र क्लिनिक तेजाजी चौक 15 अगस्त को सार्थक सफल आयोजन हुआ।

शिविर में लगभग 157 मरीजों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया। जिसमें 21 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन वाले निकलें। मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय की बस द्वारा ले जाया गया। शिविर में चोइथराम नेत्रालय टीम का सराहनीय सहयोग प्रदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि दिलीप कुमार सोनी समाजसेवी,डॉ मुकेश कुमार राठौर, ईश्वर जोशी, उम्मेदसिंह जादौन न्याय मित्र,अजय कुमार जोशी, सत्येन्द्र जोशी, राजेन्द्र कुमार जोशी,जीवन डोडिया, शैलेन्द्र राठौर, अनिल राठौर, श्रीमती पूजा पाटीदार आदि समाजसेवी उपस्थित थे। शिविर में उपस्थित सभी सदस्यों को नेत्रदान, देहदान और अंगदान की जानकारी प्रदान कर संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। रतलाम शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्रदान की संख्या बढ़ रही हैं। संस्था द्वारा प्रचार प्रसार का परिणाम हैं। प्रचार प्रसार महत्वपूर्ण हैं। प्रतिवर्ष 25 अगस्त से 08 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा में जन जागृति अभियान चलाया जाता हैं। नेत्रदान के प्रति जो भ्रांति है। उसे दूर किया जाता हैंं। संस्था के श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस पावन नेत्रदान की प्रेरणा महर्षि दधीचि के मानव कल्याण के लिये देहदान से ग्रहण की है। मरीजों का आपरेशन,चाय नाश्ता एवं भोजन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। उक्त जानकारी डॉ आयुष राठौर रुद्र क्लिनिक तेजाजी चौक ग्राम बिरमावल द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन और आभार पं. विजय हेमकांत शर्मा न्याय मित्र ने किया।