रतलाम 14 अगस्त । रतलाम नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 7 अलकापुरी के द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली मे प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मयूर पुरोहित ने भी सहभागिता की। रैली का समापन अलकापुरी चौराहे स्थित भारत माता उद्यान पर किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत दिवस का संकल्प लिया एवं आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक शैलेंद्रसिंह सोलंकी, नवांकुर संस्था श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ, वार्ड 7 के अध्यक्ष राजेश पांचाल, सदस्य दीपक माहेश्वरी ,रमेश, अविनाश भारद्वाज, नंदलाल मंडलोई सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
