महिला एवं बाल विकास परियोजना बाजना द्वारा तिरंगा रैली आयोजित

रतलाम 14 अगस्त । हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज 14 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना बाजना अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में परियोजना की समस्त पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राष्ट्र भक्ति और स्वच्छता का संदेश दिया।