महापौर ने पिता बाबूलाल जी पटेल का नेत्रदान संकल्प पूरा किया
रतलाम। पिता बाबूलाल पटेल के निधन के बाद रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने भाई नीलेश पटेल की सहमति से उनका नेत्रदान करने का प्रेरणादायक संकल्प पूरा किया। इस अमूल्य दान से दो जरूरतमंदों को नई रोशनी मिलेगी। नेत्रदान की प्रक्रिया नेत्रम संस्था के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। संस्था के हेमन्त मूणत ने बताया कि सेवाभावी सुशील मीनु माथुर ने पटेल परिवार को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई।
उनके निर्देशन में डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया (नेत्र विभागाध्यक्ष),राजवंत सिंह (नर्सिंग ऑफिसर) हैप्पी पीटर (नर्सिंग ऑफिसर) ने राहूल मचार के सहयोग से नेत्र संग्रहण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। विशेष उल्लेखनीय है कि नेत्रदान टीम को दिवंगत के निवास तक पहुँचाने और वापसी की संपूर्ण व्यवस्था सुशील मीनु माथुर ने अपने निजी वाहन से की, जो उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना का प्रतीक है।
इस अवसर पर परिवारजन, रिश्तेदार, मित्र और समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें गोविन्द काकानी, हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, सुशील मीनु माथुर, भगवान ढलवानी, गिरधारी लाल वर्धानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पवन सोमानी, भगत भदौरिया, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, धीरज प्रजापत, सोनू यादव, चेतन टाक, नारायण साकला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
नेत्रदान के दौरान गोविन्द काकानी ने उपस्थित सभी लोगों को देहदान एवं नेत्रदान की विस्तृत जानकारी दी, जिससे अनेक भ्रांतियां दूर हुईं और लोगों में जागरूकता बढ़ी। उपस्थित लोगों ने नेत्रदान की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा और भविष्य में स्वयं भी नेत्रदान का संकल्प लिया। नेत्रम संस्था ने पटेल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया और नागरिकों से अपील की कि वे भी नेत्रदान कर किसी के जीवन में प्रकाश का माध्यम बनें।
संपर्क — नेत्रदान संबंधी जानकारी व सहयोग हेतु ‘नेत्रम परिवार’ के सदस्यों से जुड़ें।



