

रतलाम । जनेऊ मात्र एक साधारण धागा नही बल्कि एक बहुत मजबूत रस्सी है जो मनुष्य इसे धारण करता है यह जनेऊ उसे कभी नीचे गिरने नही देती है। यह जनेऊ मनुष्य के मर्यादित होने का प्रमाण है,जो ब्राह्मण इसे धारण नहीं करते उनके नैतिक पतन की संभावना अधिक है। इसलिए सभी ब्राह्मणों को जनेऊ अवश्य धारण करना चाहिए,देश ओर दुनिया की वर्तमान परिस्थिति में इसकी महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। मनुष्य, परिवार, समाज, देश ओर दुनिया को बचाने की क्षमता केवल जनेऊ में ही है और यह ही विश्व में शान्ति स्थापित कर सकती है।
उक्त विचार सर्व ब्राह्मण समाज के संयोजक पुष्पेन्द्र जोशी ने श्रावणी उपाकर्म के गंगा आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में रखें। कार्यक्रम के आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी ने भी श्रावणी के सामाजिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर पंडित कन्हैया लाल तिवारी,डॉ रविन्द्र उपाध्याय, कृष्ण गोपाल आचार्य, डॉ आई पी त्रिवेदी,नरेंद्र जोशी, शैलेन्द्र तिवारी,सुरेश जोशी, महेश चन्द्र जोशी, शरद शुक्ला, भवानी शंकर मोड़,श्रीराम दिवे,संजय दीक्षित, पार्षद विशाल शर्मा ,सत्यदीप भट्ट अनुराग लोखंडे, जगदीश उपाध्याय, उत्तम शर्मा, चैतन्य भट्ट,चेतन शर्मा,अजय शर्मा,सुशील भट्ट,भारत किशोर उपाध्याय, विकास शर्मा, नर्मदा शंकर भट्ट, सुहास चितले, भेरू शंकर व्यास सहित बड़ी संख्या मे ब्राह्मण समाज जन उपस्थिति थे, आभार पंडित आदित्य सुनील शर्मा ने माना।



