एक ही परिवार में पांच मासक्षमण की दीर्घ तपस्याएं

भूमेश पटवा और प्रियांशी पटवा ने की मासक्षमण की दीर्घ तपस्या

रतलाम,08 अगस्त। पूज्य प्रर्वतक श्री जिनेन्द्र मुनिजी मसा के रतलाम चातुर्मास में तपस्याओं की झडी लगी हुई है। बुधवार को प्रर्वतकश्री से बुद्धेश्वर रोड-गोपाल नगर निवासी भूमेश पटवा और प्रियांशी पटवा ने मासक्षमण तप के प्रत्याख्यान लिए। तपस्वी दंपत्ति मासक्षमण पूर्ण कर 7 अगस्त को पारणा करेंगे।
तपस्वी दंपत्ति ने अपनी तपस्या परिवार गौरव श्री लाभ ऋषि मुनिजी मसा एवं साध्वी श्री भक्तिश्रीजी मसा के आशीर्वाद से पूर्ण की। उन्हें इस दौरान रत्नपुरी गौरव श्री गिरीश मुनिजी मसा, श्री अमृतमुनिजी मसा और महासती श्री करूणाश्री जी मसा का सानिध्य प्राप्त हुआ। सह जोडे तप आराधना का पटवा परिवार में अनूठा संगम हुआ है। साध्वी श्री भक्तिश्रीजी मसा के सांसारिक माता-पिता दिनेश-सीमा पटवा ने भी हाल ही में मासक्षमण की तप आराधना पूर्ण की है। इसके बाद साध्वीजी के सांसारिक चचेरे भाई और भाभी भूमेश-प्रियांशी पटवा ने मासक्षमण का तप किया। उनके अलावा साध्वीजी की सांसारिक बुआजी पुष्पा पिरोदिया ने भी मासक्षमण की दीर्घ तपस्या की हैं।