तप से कर्मों की निर्जरा होती है – साध्वी संवेग निधि जी

दर्शन चोपड़ा के मांसक्षमण तप का बहुमान

रतलाम। दूध को तपाने से पहले बर्तन तपाना पढ़ना पड़ता है इसी तरह शरीर को तपाने के लिए तप करना होगा तभी कर्मों की निर्जरा से आत्मा का कल्याण होगा । साध्वी संवेग निधि जी ने तप के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करते हुए फरमाया आप अपनी जिंदगी में कोई भी तप अवश्य करते रहें।बालक दर्शन चोपड़ा ने छोटी उम्र में के 31 उपवास मांसक्षमण कर कीर्तिमान रचा है इनकी तप की जितनी अनुमोदना की जाए उतनी कम है । सैलाना वालों की हवेली में दर्शन चोपड़ा के 31 उपवास निमित्त धर्म सभा में साध्वी संवेग निधि मसा ने आशीर्वचन प्रदान किए।
पूज्य विमल रुचि श्रीजी मसा ,पूज्य साध्वी संस्कार निधि जी मसा निर्वेद निधि जी. मा,स संवेग निधि जी म,सा तथा आराध्या निधि जी की निश्रा में आयोजित धर्म सभा में सोनललाल चोपड़ा, जितेंद्र चोपड़ा आदि परिवारजनो की मौजूदगी मैं तपस्वी दर्शन चोपड़ा का विभिन्न संस्थाओं द्वारा बहुमान किया गया।
जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ श्री संघ तथा मालवा श्री संघ दयानंद श्री संघ ने प्रथक प्रथक अभिनंदन पत्र अशोक चोपड़ा ठाकुर बसंत सिंह श्रीमान कांतिलाल चोपड़ा राजेंद्र कोठारी मनोहर छाजेड़ मनसुख चोपड़ा विक्रम सिंह जी कोठारी पारस पावैचा ,मोहनलाल चोपड़ा, श्रेणीक सराफ, पूनम चंद धारीवाल ,कमल लालवानी ,अशोक दशराज, राजेंद्र कावड़िया, द्वारा भेंट किया गया ।
अभिनंदन पत्रों का वाचन राजेंद्र कोठारी एवं हेमंत बोथरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप डांगी ने किया। चोपड़ा परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इससे पूर्व तपस्वी दर्शन चोपड़ा की शोभा यात्रा मालवाड़ा से प्रारंभ हुई हुई।
जिसमें पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, फतेह लाल कोठारी ,अशोक लाला, डॉ अभय चोपड़ा, विमल मूणत बड़ी संख्या मैं समाज जन गण मान्य नागरिक मौजूद थे रात्रि को सैलाना वालों की हवेली के सभागृह में भक्ति संगीत का आयोजन हुआ ।