186.82 लाख के निर्माण कार्यों का हुआ शिलान्यास
रतलाम । नगर पालिका परिषद जावरा में 03 अगस्त 2025 रविवार को पिपलोदा रोड़ स्थित द ग्राण्ड पद्मा रिसोर्ट (टीजीपी) में अमृत योजना के अंतर्गत जल प्रदाय योजना हेतु रू. 1815.06 लाख से जावरा शहर में तीन नवीन पेयजल टंकिया शहर में 79 कि.मी. की नवीन पयेजल पाईप लाईन (डिस्ट्रिब्युशन नेटवर्क), सम्पवेल निर्माण एवं अमृत-2 योजना के अंतर्गत जल स्त्रोत उन्नयन हेतु श्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री- नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र. शासन की अध्यक्षता एवं डॉ राजेन्द्र पाण्डेय विधायक – जावरा क्षेत्र के आतिथ्य में हुआ।
विशेष रूप से श्री युसूफ कड़पा पूर्व नपा अध्यक्ष श्री प्रदीप चैधरी (सांसद प्रतिनिधि नपा जावरा), श्री अशोक पोरवाल (पूर्व अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण), श्री अजयसिंह भाटी (विधायक प्रतिनिधि नपा जावरा), श्री राजेश शर्मा (भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वतीजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। इसी के साथ माननीय मंत्रीजी एवं अतिथिगणों द्वारा कन्या पूजन कर कन्याओं को पुरूस्कृत किया। स्वागत भाषण श्रीमती अनम पिता युसूफ कड़पा (अध्यक्ष- न.पा. परिषद जावरा) ने दिया। अतिथियो का स्वागत श्री सुशील कोचट्टा (उपाध्यक्ष – न.पा. परिषद जावरा), श्री राहुल शर्मा (मुख्य नगर पालिका अधिकारी-न.पा. परिषद जावरा), श्री शुभम सोनी (सहायक यंत्री), श्री महेशचंद सोनी (उपयंत्री), श्री राजीव राव (उपयंत्री), श्री लोकेश कुमार विजय (उपयंत्री), श्री मुस्तकीम मंसूरी (सभापति), श्री लोकेश विजवा (सभापति), श्रीमती कविता कल्याणे (सभापति), श्रीमती रामकुंवर औरा (सभापति), श्री इरफान मुबारिक हुसैन (सभापति), श्री आसिफ कबाड़ी (सभापति), श्रीमती यास्मीन इमरान कबाड़ी (सभापति), पार्षदगण श्री सुलेमान खा, श्रीमती सोनु सोलंकी, श्री अनिल मोदी, श्री तेजसिंह कदम, श्री शिवेन्द्र माथुर, श्री रजत सोनी, श्रीमती जानी बाई, श्रीमती भावना शर्मा, पार्षद प्रतिनिधिगण श्री अनिस कल्याणे, श्री राजेश धाकड़, श्री सोनु यादव, श्री विनोद औरा, श्री दशरथ कसानिया आदि ने किया।
साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा माननीय मंत्रीजी एवं विधायकजी को स्मृति चिन्ह साल श्रीफल भेट की एवं माननीय मंत्रीजी को जावरा विकास कार्यो का मांग पत्र सौंपा।
श्रीमती अनम पिता युसूफ कड़पा (अध्यक्ष- न.पा. परिषद जावरा) ने जावरा नगर के अनेकों विकास कार्यो की जानकारी माननीय मंत्रीजी को दी।
श्री युसूफ कड़पा (पूर्व नपा अध्यक्ष) ने कहा कि किस प्रकार विपरित परिस्थितियों में रहकर काम किया जाता है। इसी के साथ जावरा शहर को विभिन्न सौगाते प्रदान करने की मांग की गई।
डॉ राजेन्द्र जी पाण्डेय (विधायक – जावरा क्षेत्र) ने बताया कि निरंतर कई वर्षो से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनेतिक जीवन की शुरूआत करने के साथ आज नगरीय विकास एवं आवास के मंत्री के रूप में सदेव जनता के मध्य सेवारत हैं। साथ ही मंत्रीजी से जावरा विकास में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपील की।
मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भव्य स्वागत से ओतप्रोत होकर उपस्थित नगर पालिका परिषद एवं जनता का हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि हमें सभी वर्गो की सभी समाज की सेवा करना है। सबका साथ सबका विकास करना है। हम सब का मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना है। साथ ही युवा सशक्तिकरण पर भी मंत्रीजी ने जोर देते हुए कहा अब युवाओं को आगे आकर नौकर नहीं नौकरी देने वाला बनना है। देश की अर्थव्यवस्था में हम आज विश्व में नम्बर 4 पर है। अब भारत एक मजबूत राष्ट्र बन चुका है। हम किसी के सामने घुटने नहीं टेकेगे। साथ ही विकास कार्यो के प्राक्कलन बनाकर विधायकजी के साथ लेकर आना, आपके सारे कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे।
मांग पत्र में जावरा निकाय में 75 कर्मचारी रखे जाने, 1.50 करोड़ रूपया सड़को के प्रमुख मार्गो के डामरीकरण हेतु, तालनाका एवं पिपलौदा रोड़ पर सेंट्रल लाईटिंग एवं डिवाईडर हेतु 1.50 करोड़ रूपया, नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन हेतु, एवं सिंहस्थ कार्य योजना हेतु मांग की। जिस पर मंत्रीजी ने सहर्ष स्वीकृत करने हेतु कहा।
उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील कोचट्टा उपाध्यक्ष नपा जावरा ने किया। आभार श्री राहुल शर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका जावरा ने माना। उक्त कार्यक्रम मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, नागरिकगण, महिलाएं, नगर पालिका कर्मचारी आदि उपस्थित रहे है।



