रतलाम । दिनांक 19.07.2025 को तेजस्वी भारत की बेटी संस्था का तेरहवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत संस्था की संरक्षक एवं कैंसर सर्जन डॉ. स्मिता शर्मा एवं संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन से की गई।
कार्यक्रम में ‘‘महिलाओं को कानून का सामान्य ज्ञान’’ इस विषय पर परिचर्चा भी रखी गई। इस परिचर्चा में महिलाओं को कानून का सामान्य ज्ञान व महिलाओं के लिए कानूनी जानकारी, महिलाओं के लिए क्या-क्या कानून बनाए गए है, एवं ऑनलाइन होने वाले फ्राड, फेक कॉल, जिससे किसी को भी आसानी से फंसाया जा सकता है उससे कैसे बचा जाएं इन सभी की जानकारी श्रीमती सुनीता छाजेड़, श्रीमती सबा खान, श्रीमती दीक्षा नागोरे, श्रीमती दिव्या चंदन शर्मा, लीना लिंबाचिया ने दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया। संस्था में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी संस्था अध्यक्ष श्रीमती रुचिता काबरा ने दी।
कार्यक्रम में संस्था की सदस्य श्रीमती सुशीला परिहार, श्रीमती सुनीता गाबा, श्रीमती सुनीता शर्मा श्रीमती सविता तिवारी, श्रीमती साधना तिवारी, श्रीमती मधु कृष्णात्रें, श्रीमती रेखा खत्री, श्रीमती किरण शर्मा, श्रीमती सुषमा दवे, श्रीमती सतनाम जी सलूजा, श्रीमती बिट्टू सलूजा ,श्रीमती कविता राजपुरोहित, श्रीमती मोनिका राठौड़, श्रीमती रेखा श्रीमाल, श्रीमती पूर्णिमा तिपलं, श्रीमती सरोज त्रिपाठी, श्रीमती अनीता महेश्वरी, श्रीमती ममता महेश्वरी, श्रीमती शालिनी शर्मा उपस्थित थी। संस्था परिचय श्रीमती नीता केलवा ने दिया व आभार श्रीमती किरण शर्मा ने व्यक्त किया।