ईशानवी (अनुगच्छतु प्रवाह) द्वारा होगा विधायक सभागृह में भव्य महारुद्राभिषेक

एक लाख, इक्कीस हज़ार रुद्राक्षों से तैयार की जाएगी माला, होंगे विश्व के सबसे बड़े रुद्राक्ष के अलौकिक दर्शन

रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर ईशानवी।।अनुगच्छतु प्रवाह।। द्वारा 21 जुलाई, सोमवार को भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन विधायक सभागृह में होने जा रहा यह आयोजन एक अद्भुत और अविस्मरणीय धार्मिक आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहेंगे।
आयोजनकर्ता ईशानवी अनुगच्छतु प्रवाह की राखी व्यास ने बताया कि इस पावन अवसर पर 121 यजमानो द्वारा, 121 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक संपन्न होगा, जो आपके मन और आत्मा को शांति से भर देगा। मुख्य यजमान श्री प्रमोद व्यास (मालवा एक्सीजन) रहेंगे। इस अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी रुद्राक्ष की माला जो एक लाख, इक्कीस हज़ार रुद्राक्षों से तैयार की जाएगी और विश्व के सबसे बड़े रुद्राक्ष के अलौकिक दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा। समिति सदस्य पदमा प्रेम उपाध्याय, चिराग असरानी, अनीता पाहुजा, डॉ. जी एल ददरवाल, शीतल पांचाल आदि ने सभी धर्मप्रेमी जनता से उक्त आयोजन में सादर आमंत्रित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का आव्हान किया है।