रतलाम । माहेश्वरी समाज के राम बाग स्थित चमत्कारी महादेव मंदिर पर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक आयोजन पिछले सात वर्षों से राम बाग हनुमान मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष डॉ.बी. एल.तापड़िया एवं सचिव आदित्य डागा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष पवित्र श्रावण मास में पूरे एक माह तक भगवान महादेव का रुद्राभिषेक विधि विधान ,मंत्रोच्चार एवं विद्वान आचार्य द्वारा होता है। अभिषेक का लाभ समाज के परिजनों को प्राप्त होता है।पिछले वर्षों की भांति इस आठवें वर्ष भी दिनांक 11जुलाई 2025 से 09अगस्त 2025 तक पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक चमत्कारी महादेव मंदिर पर भगवान महादेव का रुद्राभिषेक होगा,अभिषेक के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण होगा, जिसका लाभ समाज के परिवारों एवं भक्त जनों को मिलेगा। साथ ही प्रत्येक श्रावण सोमवार को भगवान महादेव का श्रृंगार कर झांकी सजाई जायेगी एवं महाआरती होगी । समिति सदस्य गुंजन बाहेती,आशीष मूंदड़ा,विनोद तोषनीवाल,पंकज गगरानी,रितेश परवाल,अभिषेक धूत ,पवन गिलड़ा, राजेश सोमानी आदि ने सभी भक्त जनों से रुद्राभिषेक एवं आरती में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


