कार्यक्रम के संबंध में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण संपन्न
रतलाम 2 जुलाई 2025। रतलाम जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया कैंपेन का आयोजन 22 जुलाई से 16 सितंबर तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील , डी पी एम डॉ प्रमोद प्रजापति, डॉ रितेश बजाज, श्री लोकेश वैष्णव, श्री निलेश चौहान, श्री सैयद अली, डॉ हिमांशु राव बी एम ओ बाजना, मोइनुद्दीन अंसारी बी पी एम आदि की उपस्थिति में जिला प्रशिक्षण केंद्र विरिया खेड़ी पर बाजना ब्लॉक के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएचओ ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम का दल आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य केदो पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान सुपरविजन एवं कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाए तथा सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को अभियान के विषय में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर तकनीकी पहलुओं , खतरे के चिन्ह लक्षण एवं प्रबंधन तथा उपचार संबंधी कार्य आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
दस्तक अभियान की ये हैं मुख्य गतिविधियां –
समुदाय में अभियान के दौरान बीमार नवजातों एवं बच्चो की पहचान , प्रबंधन , उपचार एवं रेफरल । बच्चों में कुपोषण की जांच एवं चिन्हित गंभीर कुपोषित एवं बीमार बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया जाएगा। 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में खून की कमी की जांच एवं गंभीर खून की कमी वाले बच्चों को उपचार के लिए रेफर किया जाएगा । बच्चों में निमोनिया एवं दस्त रोग की पहचान कर चिन्हित गंभीर बच्चों का प्रबंधन किया जाएगा । बच्चों में जन्मजात विकृति की पहचान एवं अन्य बीमारियों जांच एवं उचित प्रबंधन किया जाएगा । 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाएंगे । स्तनपान एवं उचित आहार संबंधी सलाह दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही दस्त रोग निययंत्रण पखवाडे के साथ ओ आर एस पैकेट का वितरण तथा ओआरएस जिंक की गोली एवं हाथ धुलाई संबंधी सलाह दी जाएगी । जन्म के समय कम वजन के शिशुओं एवं कम वजन के बच्चों की उचित देखभाल संबंधी सलाह दी जाएगी । एसएनसीयू एवं एनआरसी से छुटटी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फालोअप को प्रोत्साहन दिया जाएगा । टीकाकरण की जानकारी लेकर छुटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा । विगत छ: माह में हुई बाल मृत्यु की जानकारी ली जाएगी । दस्तक अभियान की गतिविधि के अंतिम दिवस पर छूटे हुए बच्चों को कवरेज करने के लिए गतिविधियों की जाएगी।



