- जल गंगा सवंर्धन अभियान का हुआ समापन
- जल गंगा सवंर्धन अभियान को सफल बनाने वाली स्वंय सेवी संस्था व सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित
रतलाम । नगर के प्राचीन जल स्त्रोत हमें विरासत में मिले है इन्हे सहेजना हम सबका दायित्व है, हम चाहकर भी पुराने समय में बने कुएं बावड़ी व तालाब का निर्माण नहीं कर सकते है इस हेतु इन जल स्त्रोतों को सहेजने का कार्य निरंतर चलता रहे।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने 30 मार्च से 30 जून तक चलाये गये जल गंगा सवंर्धन अभियान के समापन अवसर पर नगर निगम सभागृह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि धरती हमारी मॉं है, हमें जीवन जीने हेतु धरती मॉं से जो उपहार मिले है उन्हे हमें सहेजना होगा तथा धरती मां को पूर्णतः प्रदुषण से मुक्त करने हेतु प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेकर इस ओर कार्य करना होगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर सबको मिलकर पानी बचाना है। जल संरक्षण, जल संवर्धन अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। हमें जल संरक्षण तथा स्वच्छता के लिए अपने जीवन में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को सदैव अपनाना चाहिए।
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि आज रतलाम शहर में प्रति व्यक्ति जल खपत लगभग 150 से 175 लीटर प्रतिदिन की है। इन तथ्यों पर शहर की आबादी के मांन से विचार करते हुए हमें अपने भूमिगत जल भंडारों को पुनः भरना है। इसके लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सभी मिलकर अभियान के रूप में अपनाएं।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में जल गंगा अभियान के तहत नगर के प्राचीन जल स्त्रोतों की सफाई, जीर्णोद्धार आदि की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों, जल संरचनाओं की सफाई और उनको सुरक्षित रखना है, उनका उन्नयन करना है। जनजागृति के साथ हम जल स्रोतों को सुरक्षित रखें स्वच्छ रखें।
इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान में अपनी सेवाऐं देने वाली स्वंय सेवी संस्थाऐ, सामाजिक कार्यकर्ता आदि पदाधिकारी अश्विनी शर्मा, श्यामसुन्दर भाटी, सीमा अग्निहोत्री, मधु परिहार, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, धर्मा कोठारी, संदीप नारले, योगी राजेश चांदवानी, अशोक मेहता, विशाल शर्मा, सतीश टांक, ओमप्रकाश परमार, मंजूला माहेश्वरी, हेमन्त मूणत, रत्नेश विजयवर्गीय, शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, राजेश सोलंकी, अमन माहेश्वरी, गोविन्द काकानी, हार्दिक मेहता, आशीष दषोत्तर पत्रिका परिवार, प्रेस फोटोग्राफर, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, शक्तिसिंह राठौर, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, रमेशचन्द्र पांचाल, संजय कसेरा, इंजीनियर व निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी शर्मा ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री जलप्रदाय राहूल जाखड़ ने माना।