जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला

रतलाम,10 जून | जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में एसपी अमित कुमार से मिला। जिले में हो रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए भाजपा नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने रतलाम शहर के थाना वार व्यवस्थाओं पर चर्चा की और अपराध रोकने हेतु सुझाव दिए। इस दौरान भाजपा के पांचों मंडलों अंबेडकर मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी और कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा उपस्थित थे।