रतलाम। अहिंसा का उपदेश पूरे विश्व में देने वाले त्रिशला नंदन भगवान महावीर स्वामी के जन्म उत्सव पर शहर में निकाले गए विशाल चल समारोह का संस्था परस्पर द्वारा पुष्प वर्षा एवं जल सेवा कर अभिनंदन किया गया।
डालू मोदी बाजार चौराहे के निकट संस्था के सभी पदाधिकारी सफेद वस्त्र एवं केसरिया दुपट्टे के साथ भगवान महावीर की जय-जयकार करते हुए समस्त नागरिकों को बधाइयां स्वागत एवं जल सेवा प्रदान कर रहे थें। भगवान महावीर जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष झमक भरगट का संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, अभय सुराणा, निमिष व्यास, महेश व्यास आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर एमके जैन, सोनू व्यास, मनीष बोहरा, सचिन गेलडा, अभय लौढा, दशरथ पोरवाल, ओपी पोरवाल, चंदन राठौर, प्रीतम भरगट, ललित कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।