रतलाम । इंदौर में 11 एवं 12 अप्रैल 2025 को छोटे नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा हेतु रतलाम जिला कुश्ती संघ टीम का चयन जवाहर व्यायाम शाला परिसर में किया गया। जिसमें जवाहर व्यायामशाला के संचालक वैभव जाट पहलवान, रतलाम नेहरू स्टेडियम की कुश्ती की सांई प्रशिक्षक श्रीमती छाया शर्मा, रतलाम जिला कुश्ती संघ के संरक्षक राजीव रावत, भीम सिंह भाटी पहलवान, मुकेश गवली, राजा पहलवान, शीतल सेन द्वारा कुश्ती छुड़वाया गई। विभिन्न वजन समूह में पहलवानों का चयन किया गया 57 किलो वर्ग में सुभाष पहलवान, 61 किलो वर्ग में अमित पहलवान, 65 किलो वर्ग में बलराम मौर्य पहलवान, 70 किलो वर्ग में सात सैयद पहलवान, 74 किलो वर्ग में सरवर कुरैशी, 92 किलो वर्ग में उबेद राजा कुरैशी इन सभी पहलवान का फ्री स्टाइल वर्ग के लिए चयन किया गया हैं। इसके अलावा ग्री को रोमन वर्ग के 60 किलो वजन में जय सेन, 72 किलो वर्ग में अरमान कुरेशी, बालिका वर्ग में 50 किलो वजन समूह में राधिका मौर्य, 53 किलो वजन समूह में साक्षी रावल, 55 किलो वजन समूह में पूनम यादव का चयन किया गया है। इन सभी पहलवानों के चयन पर रतलाम जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव जाट पहलवान, सचिव जय प्रकाश शर्मा एवं समस्त कुश्ती संघ के पदाधिकारी ने बधाई दी है।